रायपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के लिखित परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 के परिणाम के आधार पर कुल 3,921 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए प्रावधिक रूप से चिन्हांकित किया गया था।
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन 6, 7, 8 और 9 जून 2026 को किया गया था। मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर 608 अभ्यर्थियों को उपलब्ध पदों के अनुसार प्रावधिक रूप से साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया गया है।
Loading Viewer...
आयोग के अनुसार राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के साक्षात्कार 21 सितंबर 2026 से शुरू होंगे। साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों का सत्यापन साक्षात्कार की तिथि से एक दिन पूर्व छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग कार्यालय में उपस्थित होकर कराना होगा। दस्तावेज सत्यापन नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
साक्षात्कार के लिए चयनित अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट psc.cg.gov.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन अभिमत/सहमति दर्ज करनीहोगी। इसके लिए तिथि और विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
गौरतलब है कि राज्य सेवा परीक्षा-2025 के तहत विभिन्न 20 सेवाओं में कुल 265 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। आयोग ने लिखित परीक्षा का परिणाम अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8234350
Total views : 8281314