एवरेस्ट और लालजी गोधू की कंपाउंडेड हींग की बिक्री पर रोक, एफएसएसएआई की जांच में मानक फेल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने एवरेस्ट और लालजी गोधू ब्रांड की कंपाउंडेड हींग की बिक्री पर रोक लगा दी है। खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत की गई जांच में दोनों कंपनियों के हींग के नमूने निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे।

यह मामला एक उपभोक्ता की शिकायत के बाद सामने आया। शिकायत में एक ब्रांड की हींग की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे। इसके बाद एफएसएसएआई ने बाजार में उपलब्ध प्रमुख हींग ब्रांडों के नमूने लेकर उनकी जांच शुरू की। प्रारंभिक प्रयोगशाला जांच में एवरेस्ट और लालजी गोधू की कंपाउंडेड हींग के नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।

जांच को आगे बढ़ाते हुए मुंबई स्थित दोनों कंपनियों की केंद्रीय लाइसेंस प्राप्त इकाइयों से नमूने लिए गए और उन्हें परीक्षण के लिए भेजा गया। इसके अलावा गुजरात के उंबरगांव स्थित एवरेस्ट की एक अन्य इकाई से भी गुजरात राज्य के खाद्य विभाग के सहयोग से नमूने लिए गए।

जांच रिपोर्ट में इन नमूनों में असली हींग की मात्रा निर्धारित मानक से करीब 30 से 40 प्रतिशत कम पाई गई। एफएसएसएआई के अनुसार, नमूने निर्धारित खाद्य गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके बाद संबंधित कंपाउंडेड हींग की बिक्री पर रोक लगाने की कार्रवाई की गई।

एफएसएसएआई की कार्रवाई के बाद संबंधित कंपनियों के उत्पादों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment