बिलासा एयरपोर्ट पर एलायंस एयर की फ्लाइट का टायर फटा, बड़ा हादसा टला

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

लैंडिंग के दौरान विमान के पहिए में आई खराबी, 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर सुरक्षित

बिलासपुर :  बिलासपुर के बिलासा एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से बिलासपुर पहुंची एलायंस एयर की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान विमान का एक टायर पंचर हो गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर तत्काल सतर्कता बढ़ा दी गई। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं तथा किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, एलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) ने शुक्रवार सुबह दिल्ली से बिलासपुर के लिए उड़ान भरी थी। बिलासा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान के लेफ्ट साइड के टायर में अचानक खराबी आ गई और वह पंचर हो गया। घटना के बाद विमान को सुरक्षित रूप से रनवे पर रोका गया।

विमान में कुल 37 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों एवं क्रू मेंबर को रनवे से सुरक्षित टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था तत्काल सक्रिय कर दी गई।

बताया गया कि इस घटना के चलते एलायंस एयर ने बिलासपुर से आगे जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया। हालांकि, घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है।

घटना ने एयरपोर्ट पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल जरूर पैदा कर दिया, लेकिन पायलट और एयरपोर्ट स्टाफ की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *