रेलवे सुरंग में तेंदुए की दस्तक, ट्रैक पर टहलते वीडियो हुआ वायरल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर रेल मंडल के खोंगसरा-भनवारटंक रेलखंड की एक सुरंग में तेंदुआ दिखाई देने से रेलवे कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सुरंग के भीतर रेलवे ट्रैक पर तेंदुए के आराम से घूमने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, सुरंग के अंदर तेंदुए को सबसे पहले एक रेलवे कर्मचारी ने देखा। इसके बाद वहां से गुजर रही ट्रेन के लोको पायलट ने तेंदुए का मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वायरल वीडियो में तेंदुआ रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच चलता हुआ साफ नजर आ रहा है।

तेंदुए की मौजूदगी सामने आने के बाद ट्रैक मेंटेनेंस और गश्त करने वाले कर्मचारियों की चिंता बढ़ गई है। कर्मचारियों का कहना है कि यह इलाका घने जंगलों और पहाड़ी ढलानों से घिरा हुआ है, जहां उन्हें अक्सर पैदल गश्त और ट्रैक मरम्मत का काम करना पड़ता है। ऐसे में तेंदुए जैसे हिंसक वन्यजीव की मौजूदगी उनके लिए गंभीर खतरा बन सकती है।

मामले की जानकारी सामने आने के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ा दी है। रेलवे और वन विभाग के समन्वय से संवेदनशील रेलखंडों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि वन्यजीवों के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment