गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा, उड़ान के दौरान विमान में धमाके की सूचना
कानपुर। कानपुर से गुरुवार दोपहर एक बड़े विमान हादसे की खबर सामने आई है। गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग के दौरान एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। हादसे में एक पायलट की मौत हो गई, जबकि दूसरा पायलट गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त विमान ट्विन इंजन एयरक्राफ्ट था। ट्रेनिंग उड़ान के दौरान अचानक विमान में धमाका हुआ, जिसके बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हादसे से जुड़ी सामने आई तस्वीरों और वीडियो में एयरक्राफ्ट बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायल पायलट को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
फिलहाल हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। संबंधित एजेंसियों की ओर से मामले की जांच की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232450
Total views : 8278987