जबरन वसूली की शिकायत पर प्रोविजनल सब-इंस्पेक्टर निलंबित

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। राखी थाना क्षेत्र के एक अपराध की विवेचना के दौरान पद के दुरुपयोग और दबाव बनाकर अवैध वसूली किए जाने की शिकायत के मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए प्रोविजनल सब-इंस्पेक्टर महेश कुमार ओगरे को निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवेचना के दौरान दबाव बनाकर अवैध रूप से धनराशि वसूलने का आरोप सामने आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रथम दृष्टया गंभीर कदाचरण पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की गई।

पुलिस विभाग के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर महेश कुमार ओगरे का आचरण पुलिस विभाग की निष्पक्ष एवं अनुशासित कार्यप्रणाली के अनुरूप नहीं पाया गया, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, 24 अगस्त 2026 की अपराह्न से निलंबन प्रभावी किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान महेश कुमार ओगरे पुलिस लाइन, रायपुर ग्रामीण में संबद्ध रहेंगे तथा यही उनका मुख्यालय रहेगा।

यह कार्रवाई एसपी रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा द्वारा जारी आदेश के तहत की गई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment