सीजेपी ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने मंगलवार को अपने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए दो नए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं सहित पांच संगठन महासचिवों के नामों का ऐलान किया है।

सीजेपी ने सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज को नया राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। इससे पहले इस पद की जिम्मेदारी सौरभ दास और आशुतोष रांका संभाल रहे थे। दोनों नेताओं को राष्ट्रीय सह-संयोजक बनाए जाने के बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद खाली हो गए थे।

पार्टी की नई टीम में रेखा शर्मा, अक्षय शिंदे, प्रेम आकाश, अनाम उज्जमा और बालाकृष्ण शुक्ला को संगठन महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा सीजेपी ने नॉर्थ जोन के लिए विशेष को-ऑर्डिनेशन कमिटी का भी गठन किया है। समिति में आदेश प्रधान गुर्जर, आजाद मोहित, मोहम्मद फरहान खान, विश्वेष कर्नवाल, उज्ज्वल पांडे, पूजा सैनी, आफताब सिंह विर्क, अर्शदीप सिंह कोचर, जाहिद अहमद माले, महविश अली, श्रेष्ठ सिंह खेरा, अजय देशवाल, डॉ. विवेक सांगवान, मुकेश ऑलराउंडर, राम जाखड़, हर्ष कार्तिकेय सिंह और एडवोकेट आरुषि घई को शामिल किया गया है।

पार्टी के इस संगठनात्मक विस्तार को आगामी गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *