पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया-लौरिया मुख्य मार्ग NH-727 पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बसवरिया और पराउटोला के बीच रात करीब 11 बजे हुआ।
गोरखपुर से बेतिया की ओर जा रही तेज रफ्तार शाही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे छठिहार समारोह में आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम देख रहे लोगों की भीड़ में जा घुसी। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8230367
Total views : 8276405