1984 के सिख-विरोधी दंगों के मामले में दोषी ठहराए गए कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। सज्जन कुमार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था।
वह 1984 के सिख विरोधी दंगों के दो मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे। सज्जन कुमार को सिख विरोधी दंगों से जुड़े दो मामलों में सजा सुनाई गई थी और एक मामले में उन्हें बरी कर दिया गया था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने जनवरी 2026 में उन्हें बरी कर दिया था। तब अदालत ने यह फैसला सबूतों की कमी का हवाला देते हुए सुनाया था।
Author: Deepak Mittal









