छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य में बढ़ती साइबर अपराध की गतिविधियों को देखते हुए स्टेट साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर (S4C) का गठन किया है। यह सेंटर राज्य स्तर पर साइबर क्राइम से संबंधित सभी गतिविधियों के लिए सिंगल पॉइंट ऑफ कॉन्टैक्ट (SPOC) के रूप में काम करेगा।
सेंटर पुलिस मुख्यालय (PHQ) की तकनीकी सेवाएं शाखा के अधीन कार्य करेगा। इस संबंध में राज्य शासन की ओर से आदेश भी जारी किया गया है. आदेश के अनुसार, S4C के अंतर्गत दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8229317
Total views : 8275049