तमिलनाडु: सीएम विजय ने किए दो बड़े एलान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को राज्य के लोगों और दूध उत्पादकों के लिए दो बड़े फैसलों की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सालाना स्वास्थ्य बीमा कवर को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का एलान किया। इसके साथ ही सरकारी डेयरी कंपनी आविन के लिए दूध खरीद मूल्य 38 रुपये से बढ़ाकर 41 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री व्यापक स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत मिलने वाली सालाना बीमा राशि को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं किसी व्यक्ति के लिए सुविधा नहीं, बल्कि उसका मूल अधिकार हैं।

विजय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों की आय या वे किस इलाके में रहते हैं, इसकी परवाह किए बिना सभी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए कई नई पहल भी शुरू कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment