चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में भारी भूस्खलन होने से कई श्रमिक मलबे की चपेट में आ गए। हादसे में अब तक नौ श्रमिकों की मौत हो चुकी है।
वहीं, छह अन्य श्रमिकों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। हादसे में घायल 10 श्रमिकों का जिला अस्पताल गोपेश्वर, एक घायल का श्रीनगर और एक का पीपलकोटी में इलाज चल रहा है। वहीं, एक घायल श्रमिक को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

एनडीआरएफ के असिस्टेंट कमांडेंट आलोक जायरा ने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी रहेगा। सुरंग के अंदर दलदल और पानी भरने के साथ ही ऑक्सीजन की कमी के कारण रात में ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। शुक्रवार सुबह राहत एवं बचाव अभियान दोबारा शुरू किया गया।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8227126
Total views : 8272121