राजनांदगांव में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शहर से लगे तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठान भी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं।
भोपाल और रायपुर से पहुंची ED की अलग-अलग टीमें सुबह करीब 6 बजे से कार्रवाई में जुटी हैं। सत्यम विहार कॉलोनी स्थित नाहटा के घर-सह-ऑफिस और कामठी लाइन स्थित भंसाली किराए भंडार सहित अन्य ठिकानों पर जांच जारी है।
ED की टीम दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है। दोनों प्रमुख ठिकानों पर अधिकारियों द्वारा पूछताछ किए जाने की भी जानकारी है। परिसरों के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
बताया जा रहा है कि संबंधित कारोबारी का वन विभाग में सप्लाई का काम है। इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी इन ठिकानों पर ED की कार्रवाई हुई थी।
फिलहाल तीनों ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। छापेमारी किस मामले से जुड़ी है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। दोबारा ED की कार्रवाई से शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8226865
Total views : 8271780