भारत के सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी समूहों में शामिल टाटा ग्रुप में बड़ा नेतृत्व बदलाव होने जा रहा है। टाटा सन्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से लागू नहीं होगा।
वह अपने मौजूदा कार्यकाल के खत्म होने तक यानी फरवरी 2027 तक चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे। उनके इस्तीफे के बाद अब टाटा ग्रुप में नए चेयरमैन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
Author: Deepak Mittal









