छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रामगोपाल अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तारी के बाद ED अब उनसे शराब घोटाले के साथ-साथ कोल लेवी और कस्टम मिलिंग से जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन को लेकर पूछताछ करेगी।
जांच एजेंसी गिरफ्तारी के बाद रामगोपाल अग्रवाल को अदालत में पेश कर ईडी रिमांड की मांग करने की तैयारी में है।
ईडी मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ के लिए उनकी रिमांड मांगेगी।
Author: Deepak Mittal








