छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रशासनिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पदस्थापना आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार तखतपुर नगर पालिका के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमरशे सिंह को आगामी आदेश तक नगर पालिक निगम अंबिकापुर में राजस्व निरीक्षक के मूल पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
[pdf_embed url=”https://navbharattimes24x7.in/wp-content/uploads/2026/08/document-2026-08-11T125432.948.pdf”]
शासन द्वारा यह आदेश छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 58 की उपधारा (5) तथा छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम, 1961 की धारा 89 की उपधारा (1-ए) एवं 94 की उपधारा (7) के तहत जारी किया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह पदस्थापना समान सामर्थ्य, सेवा शर्तों एवं नियमों के अधीन आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
यह आदेश छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के उप सचिव द्वारा जारी किया गया है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेश की प्रतिलिपि भेज दी गई है।
Author: Deepak Mittal








