पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना को जान से मारने की धमकी है। इसके चलते दोनों के कोलकाता के घर पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। गांगुली परिवार ने इसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायत के मुताबिक धमकी भरा खत बंगाल क्रिकेट अध्यक्ष के ऑफिस में खोला गया। यह पत्र अंग्रेजी में लिखा गया था। इसमें पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और उनके पूरे परिवार को खत्म करने की बात कही गई है। पिछले छह महीने से ऐसे पत्र लगातार आ रहे हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8225931
Total views : 8270591