रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से भारतीय वन सेवा (IFS) के 24 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 8 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
आदेश के अनुसार गणवीर धम्मशील को बलौदाबाजार के वन उप संरक्षक पद से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं उम कुमार गुप्ता को जगदलपुर में प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व की जिम्मेदारी दी गई है।
Loading Viewer...
इसके अलावा दुलेश्वर प्रसाद साहू को मनेन्द्रगढ़, पंकज राजपूत को रायपुर, प्रभाकर खलखो को सरगुजा अंबिकापुर, संदीप बलगा को पूर्व भानुप्रतापपुर और मयंक पांडेय को गरियाबंद में वन उप संरक्षक के पद पर पदस्थ किया गया है।
वहीं सत्यदेव शर्मा को धरमजयगढ़, श्रीनिवास टकते को महासमुंद और जितेंद्र कुमार उपाध्याय को कटघोरा में नई जिम्मेदारी दी गई है। संजय यादव की प्रतिनियुक्ति सेवा वापस लेते हुए उन्हें खैरागढ़ में वन उप संरक्षक पद पर पदस्थ किया गया है।
आदेश के दूसरे हिस्से में कुमार निशांत को मरवाही, पुष्पलता टंडन को सारंगढ़-बिलाईगढ़, लोकनाथ पटेल को सरगुजा अंबिकापुर, शशिगानंदन के. को कांकेर और अभिषेक जोगावत को छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज संघ में उप महाप्रबंधक के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसके साथ ही रौनक गोयल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के कार्यालय में वन उप संरक्षक, श्रीष्मी चांद को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम, चंद्रशेखर शंकरसिंग परदेशी को कोरिया, दिपेश कपिल को बस्तर-जगदलपुर, चंद्र कुमार अग्रवाल को दुर्ग, ऋषभ जैन को राज्य वन विकास निगम तथा विपुल अग्रवाल को सूरजपुर में नई पदस्थापना दी गई है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8224931
Total views : 8269217