भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम के अध्यक्ष अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार किया है। मामले में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने अरुण पन्नालाल और उनके साथ पोस्ट करने वाले हंसराज गोयल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
बताया जा रहा है कि फेसबुक पर अरुण पन्नालाल की कथित अभद्र टिप्पणी के बाद शुक्रवार रात बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनके घर का घेराव किया। इसके बाद भाजपा नेता और प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी सिविल लाइन थाने पहुंचे और मामले में एफआईआर दर्ज कराई।
थाने पहुंचे अमित चिमनानी ने कहा कि वर्तमान में सावन का पवित्र महीना चल रहा है। ऐसे समय में भगवान शिव को लेकर इस तरह की अभद्र टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि टिप्पणी इतनी आपत्तिजनक है कि उसे सार्वजनिक रूप से दोहराना भी उचित नहीं है। इसी वजह से वे रात में ही पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8224894
Total views : 8269157