छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वर्ष 2020 एवं 2024 बैच के पांच परिवीक्षाधीन अधिकारियों की पहली फील्ड पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए), मसूरी में फेज-2 प्रशिक्षण पूरा करने और 21 अगस्त 2026 को कार्यमुक्त होने के बाद इन अधिकारियों को राज्य के विभिन्न जिलों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के रूप में पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, वर्ष 2020 बैच के आईएएस अधिकारी अनिकेत अशोक फडतरे, जो वर्तमान में जशपुर में सहायक कलेक्टर हैं, उन्हें भानुप्रतापपुर (जिला कांकेर) का एसडीएम बनाया गया है।

वहीं वर्ष 2024 बैच के अधिकारियों में अरविंद कुमार टी. को बलौदाबाजार, अक्षय दोशी को डोंगरगढ़ (जिला राजनांदगांव), क्षितिज गुरुमैले को घरघोड़ा (जिला रायगढ़) तथा विपिन दुबे को कटघोरा (जिला कोरबा) में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर पदस्थ किया गया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8225147
Total views : 8269542