रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 महिलाओं के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 630.55 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। योजना के तहत अब तक लाभार्थी महिलाओं को कुल 19,444.33 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ बचत और स्वरोजगार के लिए भी कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि कई महिलाएं अपनी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश कर रही हैं, जबकि अनेक महिलाएं सिलाई मशीन खरीदकर सिलाई-कढ़ाई जैसे कार्यों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से लाखों महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8243104
Total views : 8292024