बिलासपुर। हाई सिक्योरिटी से लैस बिलासपुर सेंट्रल जेल में बुधवार शाम सनसनीखेज घटना सामने आई। डबल मर्डर के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह क्षेत्र निवासी राहुल कंवर उर्फ विकेश ने जेल परिसर में बने गैसीफायर प्लांट की जलती भट्ठी में कूदकर जान दे दी।
जानकारी के मुताबिक, राहुल वर्ष 2014 से बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद था। घटना के बाद जेल में सायरन बजाया गया। सूचना मिलते ही कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह समेत पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।
जेल परिसर के गैसीफायर प्लांट में लकड़ियों से गैस तैयार कर कैदियों के लिए भोजन बनाया जाता है। फिलहाल कैदी ने यह कदम क्यों उठाया और हाई सिक्योरिटी जेल में इतनी बड़ी घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर बिलासपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242803
Total views : 8291677