धनबाद: झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। धनबाद जिले में पुलिस ने एक करोड़ रुपये से अधिक के इनामी शीर्ष माओवादी मिसिर बेसरा को गिरफ्तार किया है। उसके साथ दो अन्य माओवादियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरिडीह जिले के हरलाडीह गांव निवासी मिसिर बेसरा को मंगलवार शाम धनबाद के बरवड्डा थाना क्षेत्र के मनियाडीह इलाके से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान उसके दो सहयोगियों को भी पकड़ा गया। तीनों से पूछताछ की जा रही है।
कई राज्यों में दर्ज हैं नक्सली गतिविधियों से जुड़े मामले
मिसिर बेसरा पर झारखंड और ओडिशा समेत कई राज्यों में नक्सली गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के लिए वांछित था। विभिन्न राज्यों की ओर से उस पर कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां गिरफ्तार माओवादियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, गतिविधियों और अन्य सहयोगियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने में लगी हैं।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8242802
Total views : 8291676