भारत सरकार ने 50 OTT ऐप्स को बैन कर दिया है। इन ऐप्स के जरिए यूजर्स को अश्लील कंटेंट परोसे जा रहे थे। पिछले साल सरकार ने अश्लील कंटेंट वाले कई 25 ऐप्स को बैन किया था, जिनमें ALT, Ullu, Desiflix जैसे ऐप्स शामिल थे। इस साल फरवरी में भी सरकार ने 5 और ऐप्स को अश्लील कंटेंट दिखाए जाने की वजह से बैन किया था।
ऑल इंडिया रेडियो न्यूज (News on Air) के मुताबिक (REF), केंद्रीय ब्रॉडकास्ट राज्य मंत्री डॉ एल मुरूगन ने लोकसभा में लिखित जानकारी देते हुए कहा कि अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट दिखाए जाने की वजह से 50 ऐप्स को डिसेबल किया गया है। सरकार लगातार इस तरह के ऐप्स को मॉनिटर करती है और जरूरत पड़ने पर एक्शन लेती है।
हालांकि, सरकार ने यह नहीं बताया कि किन 50 OTT ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया है। लोकसभा में सरकार ने बताया कि हाल में IT नियमों में किए गए बदलाव के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और अन्य इंटरमीडियरी को कोर्ट के आदेश या सरकार और उसकी अधिकृत एजेंसी की सूचना मिलने के तीन घंटे के अंदर गैरकानूनी कंटेंट हटाना और उसकी पहुंच को रोकना अनिवार्य है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8217759
Total views : 8259945