सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद जेल से रिहा हुए अमित बघेल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल  रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा होकर बाहर आए। उनकी रिहाई की खबर से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता जेल के बाहर जुटे और उनका जोरदार स्वागत किया।


जेल से बाहर आने के बाद समर्थकों ने अमित बघेल के नेतृत्व में सेंट्रल जेल से घड़ी चौक तक रैली निकाली। इस दौरान छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। समर्थकों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।


बता दें कि बलौदाबाजार हिंसा मामले में अमित बघेल पिछले कई महीनों से जेल में बंद थे। उन्हें 17 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। अदालत की शर्तों के अनुसार, उन्हें करीब तीन महीने तक रायपुर जिले से बाहर रहना होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment