EOW को मिली 3 दिन की रिमांड
रायपुर। कोल लेवी घोटाले के बाद अब आबकारी घोटाला मामले में कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने गिरफ्तार किया है। कोल लेवी घोटाले में पहले से गिरफ्तार रामगोपाल अग्रवाल की 14 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद उन्हें एसीबी/ईओडब्ल्यू की विशेष अदालत में पेश किया गया।
जानकारी के अनुसार, आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए EOW ने रामगोपाल अग्रवाल की 5 दिन की पुलिस रिमांड मांगी थी। मामले की सुनवाई के बाद विशेष अदालत ने EOW को 3 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की है। अब EOW 25 जुलाई तक रामगोपाल अग्रवाल से आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ करेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236609
Total views : 8284100