दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी के बीच राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोमवार को संसद कूच के दौरान हुए जबरदस्त हंगामे के बाद मंगलवार रात जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस इलाके में भी उपद्रव की घटनाएं सामने आईं। दिल्ली पुलिस उपद्रव फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।
इसी बीच दिल्ली में बढ़ते तनाव को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने बड़ा फैसला लिया है। DMRC के अनुसार, सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।
बंद किए गए मेट्रो स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं।
दिल्ली में जारी हालात को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8236609
Total views : 8284100