दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई है। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर आज सुबह दिल्ली पुलिस के जवान जंतर-मंतर पहुंचे, जहां से सोनम वांगचुक को एंबुलेंस में सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया है।
जल्द ही अस्पताल की तरफ से सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी होगा। अभी अस्पताल में सोनम वांगचुक का मेडिकल टेस्ट किया जा रहा है। सोनम वांगचुक की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। उनका वजन भी 9 किलो से ज्यादा घट गया था।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8215743
Total views : 8257461