सड़क हादसा: दो महिला व दो बच्चे समेत चार लोगों की मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं और दो मासूम बच्चियों सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की है। सभी मृतक दुर्ग जिले के उतई के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

हादसा सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच दुर्ग से रायपुर जाने वाली लेन पर हुआ। स्कूटी (CG 07 DE 5847) पर बच्चों समेत पांच लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे ट्रैक्टर ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कूटी सीधे ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार सभी लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद दो महिलाओं और दो बच्चियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Comment