रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: IRCTC की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

टिकट बुकिंग होगी पहले से आसान

रेल यात्रियों को बेहतर टिकट बुकिंग अनुभव देने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने आईआरसीटीसी (IRCTC) की नई वेबसाइट का बीटा वर्जन बुधवार को लॉन्च कर दिया है। रेल मंत्री ने छात्रों से किया अपना वादा तय समय पर पूरा करते हुए इस नए प्लेटफॉर्म को ट्रायल के लिए आम उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराया है, ताकि यात्री इसकी नई सुविधाओं का उपयोग कर अपने सुझाव दे सकें।

नई वेबसाइट को अधिक यूजर-फ्रेंडली बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसमें आसान नेविगेशन, साफ-सुथरा इंटरफेस और टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पहले से अधिक सरल बनाया गया है। वेबसाइट में किए गए बदलावों के सुझाव मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT) के छात्रों ने रेल मंत्री के साथ संवाद के दौरान दिए थे।

गौरतलब है कि आईआरसीटीसी की वेबसाइट की शुरुआत वर्ष 2002 में हुई थी और वर्तमान में इस पर प्रतिदिन औसतन 14.5 लाख टिकट बुक किए जाते हैं।

नई वेबसाइट के प्रमुख बदलाव

  • कैप्चा और पॉप-अप से राहत: अनावश्यक कैप्चा, पॉप-अप, फ्लैशिंग ग्राफिक्स और ध्यान भटकाने वाले तत्व हटाए गए हैं।
  • एक ही स्थान पर सीट उपलब्धता: सभी श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता एक साथ देखी जा सकेगी।
  • तेज टिकट बुकिंग: बुकिंग प्रक्रिया के चरण कम किए गए हैं, जिससे चेकआउट पहले से अधिक तेज होगा।
  • दोबारा बुकिंग होगी आसान: सेव किए गए यात्री विवरण (Saved Passenger Details) की सुविधा से बार-बार जानकारी भरने की आवश्यकता नहीं होगी।

नई वेबसाइट का उद्देश्य यात्रियों को अधिक तेज, सरल और सुविधाजनक ऑनलाइन टिकट बुकिंग अनुभव प्रदान करना है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *