बिलासपुर में मालगाड़ी का वैगन बेपटरी, बड़ा हादसा टला..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार को रेलवे स्टेशन के पास शंकर नगर आरओबी के नीचे एक मालगाड़ी का वैगन बेपटरी हो गया। घटना डाउन लाइन पर हुई, जिससे कुछ समय के लिए रेल संचालन प्रभावित हुआ। हालांकि मालगाड़ी की रफ्तार धीमी होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, इंजीनियरिंग विभाग और तकनीकी टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों के निर्देशन में राहत एवं बहाली कार्य तुरंत शुरू किया गया। पटरी से उतरे वैगन को दोबारा ट्रैक पर लाने के लिए आवश्यक उपकरणों और विशेष तकनीकी टीम की मदद ली गई। कड़ी मशक्कत के बाद वैगन को सफलतापूर्वक दोबारा पटरी पर चढ़ा दिया गया।

रेलवे की त्वरित कार्रवाई के चलते हालात पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया। हादसे का असर ट्रेनों की आवाजाही पर सीमित रहा और अधिकांश ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी रहा। एहतियात के तौर पर कुछ ट्रेनों की गति कम की गई, जिससे मामूली विलंब हुआ।

फिलहाल रेलवे ने हादसे के कारणों की तकनीकी जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही डिरेलमेंट की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक पूरी तरह से बहाल कर दिया गया है और सभी ट्रेनों का परिचालन सामान्य रूप से शुरू हो गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment