1 जुलाई से बदले यह नियम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

1 जुलाई 2026 यानी आज से देश में कई बड़े वित्तिय बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब, बैंकिंग सेवाओं और जरूरी डॉक्यूमेंट्स पर पड़ेगा। इन बदलावों में इनकम टैक्स रिटर्न (ITR), क्रेडिट कार्ड नियम  और पासपोर्ट  जैसे अहम क्षेत्र शामिल हैं। अगर आप टैक्सपेयर  हैं, बैंक ग्राहक हैं या पास्पोर्ट बनवाने की योजना कर रहे हैं,

नए वित्तीय साल के लिए ITR फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 तय की गई है। अगर इस तारीख के बाद रिटर्न फाइल किया जाता है, तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देरी से फाइलिंग करने पर ₹1,000 से ₹5,000 तक का पेनल्टी लग सकती है। ऐसे में टैक्सपेयर्स को सलाह है कि आखिरी समय का इंतजार न करें और समय रहते रिटर्न फाइल कर लें।

सरकार मे आधार कार्ड धारकों को राहत देते हुए ईमेल अपडेट की फीस खत्म कर दी है। पहले इसके लिए ₹75 देने पड़ते थे, लेकिन अब इसे 31 दिसंबर 2026 तक मुफ्त कर दिया गया है। इस बदलाव से डिजिटल सेवाओं और OTP वेरिफिकेशन में आसानी होगी।

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। ऐसे में 1 जुलाई को भी घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव हुआ है सिलेंडर आज सस्ता हुआ है।

1 जुलाई से कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड नियम बदल रहे हैं। SBI क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पॉइंट्स स्ट्रक्चर में बदलाव होगा साथ ही HDFC क्रेडिट कार्ड में एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस के लिए खर्च की शर्तें कड़ी कर दी जाएंगी। उदाहरण के तौर पर, अब लाउंज एक्सेस के लिए पिछली तिमाही में तय खर्च करना जरूरी हो सकता है। यानी क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने का तरीका बदलना पड़ सकता है।

अगर आप पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं, तो 1 जुलाई से पहले आवेदन करना फायदेमंद हो सकता है। सामान्य पासपोर्ट फीस बढ़कर करीब ₹2,500 हो जाएगी वहीं तत्काल (Tatkal) पासपोर्ट लगभग ₹5,000 में बनेंग। नई दरें सभी तरह की सेवाओं पर लागू होंगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अब बैंकों और वित्तीय संस्थानों पर सख्ती करने जा रहा है। गलत फाइनेंशियल प्रोडक्ट बेचने (mis-selling) पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है वहीं ग्राहकों को रिफंड और मुआवजा भी मिल सकता है। इससे ग्राहकों की सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ेगी।

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *