बिलासपुर – अधोसंरचना विकास के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के निपनिया -भाटापारा सेक्शन के बीच किमी 755/07-09 पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या 380 पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है उक्त रोड अंडरब्रिज निर्माण के तहत रिलिविंग गर्डरों के डी -लॉन्चिग हेतु ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है ।
पहला पावर ब्लॉक दिनांक 24 जून 2026 को रात्रि 10:00 बजे से 25 जून 2026 को 2:00 तक लिया जाएगा । दूसरा ब्लॉक 28 जून 2026 को 23:00 से 2:30 बजे तक लिया जाएगा । इसके फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । विवरण इस प्रकार हैः-
*रद्द होने वाली गाडियां :-*
(1) दिनांक 28 जून,2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
(2) दिनांक 28 जून,2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
(3) दिनांक 28 जून,2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
(4) दिनांक 28 जून,2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
(5) दिनांक 25 एवं 28 जून 2026 को गाडी संख्या 68746 रायपुर- गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
(6) दिनांक 26 एवं 29 जून 2026 को गाडी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
(7) दिनांक 25 एवं 28 जून 2026 गाडी संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी ।
(8)दिनांक 26 एवं 29 जून 2026 को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
(9) दिनांक 26 एवं 29 जून 2026 को गाडी संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
(10) दिनांक 28 जून 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी ।
*बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी:-*
(1) दिनांक 25 एवं 28 जून 2026 को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारम्भ होगी तथा गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी ।
(2) दिनांक 25 एवं 28 जून 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी तथा बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी ।
(3) दिनांक 25 जून 2026 को गाडी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त कर दी जाएगी यह गाड़ी बिलासपुर रायपुर के मध्य रद्द रहेगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8207445
Total views : 8247189