महाराष्ट्र के परभणी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां जिले के मानवत तालुका स्थित यशवाड़ी देवस्थान संस्थान मंदिर के सामने निर्माणाधीन सभागार का एक पिलर शनिवार दोपहर अचानक गिर गया।
इस हादसे में 30 से अधिक श्रद्धालुओं के दबने की प्राथमिक आशंका जताई जा रही है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 18 लोग घायल हो गए हैं। अभी भी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
Author: Deepak Mittal









