लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ़्लाइट (6E) में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब उड़ान भरने से ठीक पहले विमान के शौचालय में बम लिखा हुआ एक टिश्यू पेपर मिला।
पीटीआई के अनुसार, सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत करीब 180 यात्रियों वाली इस फ़्लाइट को तुरंत एप्रन पर ही रोक दिया गया। सुरक्षा कर्मियों द्वारा विमान की सघन तलाशी ली गई, जिसमें कोई भी संदिग्ध या हानिकारक वस्तु नहीं मिली।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8220104
Total views : 8263011