कोटा रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के पास तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में आग लग गई। हादसा आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे कोटा मंडल के लूणीरीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच हुआ।
हादसे की खबर लगने के बाद कोटा रेल मंडल से राहत व बचाव टीम मौके के लिए रवाना हुई। जिस कोच में आग लगी उसमें 68 यात्री सवार थे। वहीं कुछ सेकेंड में ही आग पूरे कोच में फैल गई। आग लगने की सूचना गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी, जिसके बाद ट्रेन रोकी गई और पैसेंजर्स को बाहर निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद ट्रेन में मौजूद आरपीएफ स्टाफ व दूसरे लोगों ने तुरंत कोच से पैसेंजर्स की डि-बोर्डिंग शुरू की। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली करा लिया गया। फिलहाल दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक को रोका गया है।
ट्रेन का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया है। वहीं सूचना मिलते ही कोटा मंडल के सीनियर अधिकारी और टेक्निकल स्टाफ भी मौके पर पहुंच गए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8193538
Total views : 8229681