नगर के प्रतिष्ठित मित्तल परिवार के लिए यह पल बेहद गर्व और खुशी का है। परिवार में अब तक चार सदस्य डॉक्टर की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं, जबकि परिवार की एक बेटी बैंक में कैशियर के पद पर सेवाएं दे रही हैं और पांचवीं बेटी मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत होकर डॉक्टर बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रही है।

हाल ही में सौरभ मित्तल ने डॉक्टर की उपाधि प्राप्त कर परिवार का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के बाद पूरे मित्तल परिवार में हर्ष का माहौल है। परिवारजनों, शुभचिंतकों और समाज के लोगों ने सौरभ सहित पूरे परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

बताया जा रहा है कि मित्तल परिवार में शिक्षा और संस्कारों को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। वर्षों की मेहनत, संघर्ष, अनुशासन और समर्पण के बाद आज परिवार ने यह विशेष मुकाम हासिल किया है। सौरभ मित्तल की सफलता ने न केवल माता-पिता के सपनों को साकार किया, बल्कि पूरे समाज के युवाओं के लिए प्रेरणा भी प्रस्तुत की है।

परिवार के अन्य सदस्य शैलेश, ईशा, प्रज्ञा, मौली और डिंपी ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सौरभ को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर परिजनों ने कहा कि यह केवल एक डिग्री नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और कठिन परिश्रम का परिणाम है। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवार के सभी सदस्य इसी प्रकार सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहें और समाज सेवा में अपना योगदान देते ।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8190996
Total views : 8226338