हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। लैंडिंग के तुरंत बाद विमान के अंदर एक यात्री का मोबाइल पावर बैंक अचानक फट गया, जिससे फ्लाइट में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस घटना में पांच यात्रियों के घायल होने की खबर है, जबकि घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-108 हैदराबाद से चंडीगढ़ पहुंची थी। विमान दोपहर करीब 3:32 बजे चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। इसी दौरान सीट नंबर 39-एफ पर बैठे देवांश नामक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई। यात्री ने तुरंत इसकी सूचना क्रू मेंबर्स को दी, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद पावर बैंक फट गया और विमान के अंदर धुआं फैलने लगा।
घटना के बाद विमान में बैठे यात्रियों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सुरक्षा के तहत इमरजेंसी गेट खोला गया, जिसके बाद कुछ यात्री जल्दबाजी में नीचे उतरने लगे। इसी दौरान धक्का-मुक्की में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के पैर में गंभीर चोट आई है और उसे इलाज के लिए जीरकपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका ऑपरेशन जारी है।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8243769
Total views : 8292831