छत्तीसगढ़ के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने टॉपर्स को आईपीएल मैच दिखाने का फैसला लिया है। 10 मई 2026 को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले का आनंद मेधावी छात्र लेंगे।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को एक शिक्षक के साथ 10 मई को सुबह 10 बजे एससीईआरटी रायपुर पहुंचाया जाएगा, जहां से उन्हें मैच दिखाने की व्यवस्था की जाएगी।
आदेश में यह उल्लेख किया गया है।
10वीं एवं 12वीं के मेरिट में आये विद्यार्थियों को 10 मई 2026 का आईपीएल मैच शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में दिखाया जाना है। तदानुसार संबंधित विद्यार्थियों को 01 शिक्षक के साथ एस.सी.ई.आर.टी. रायपुर में दिनांक 10.05.2026 को सुबह 10.00 बजे पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8188544
Total views : 8222906