बिलासपुर। Bilaspur के सरकंडा थाना क्षेत्र में रविवार रात मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मोपका इलाके में 22 वर्षीय कॉलेज छात्र अभिषेक यादव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10:45 से 11:15 बजे के बीच मोपका चौक में ओमप्रकाश यादव (16 वर्ष) का पड़ोस की एक युवती से बातचीत को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और करीब पांच युवकों ने ओमप्रकाश के साथ मारपीट शुरू कर दी।
अपने छोटे चचेरे भाई को पिटता देख अभिषेक यादव बीच-बचाव करने पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान एक आरोपी ने अभिषेक के गले पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल अभिषेक मौके पर गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद ओमप्रकाश जान बचाकर नजदीकी पुलिस चौकी पहुंचा, जबकि आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां तक पहुंच गए। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
घटना से आक्रोशित परिजन और मोहल्लेवासी बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर घेराव किया। इस दौरान थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने लोगों को आश्वस्त किया कि आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8188342
Total views : 8222631