दिल्ली के विवेक विहार में देर रात 6 फ्लैटों में भीषण आग लग गई। इस घटना में 9 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
दिल्ली के विवेक विहार में देर रात 6 फ्लैटों में अचानक आग लग गई। सुबह 3:47 पर आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां रवाना की गईं।
आग लगने की बाद मौके पर कई लोग फंस गए, जिनको रेस्क्यू करने के लिए रेस्क्यू टीमें जुट गईं। पुलिस और दमकल के मुताबिक, आग पर पूरी तरह काबू पाया जा चुका है। सर्च ऑपरेशन जारी है। बिल्डिंग में 8 परिवार रहते थे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231849
Total views : 8278261