रायपुर। राजधानी रायपुर में होने वाले आईपीएल मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के माध्यम से जानकारी दी है कि आईपीएल मैचों के टिकटों की बिक्री कल से शुरू होगी।
टिकट आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे। क्रिकेट प्रशंसक ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक कर सकेंगे।
रायपुर में 10 मई को आरसीबी और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 13 मई को आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आमने-सामने होंगे। दोनों मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8234405
Total views : 8281372