इस्तीफे की बौछार: डोंगरगढ़ कांग्रेस में मचा घमासान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

राजा शर्मा ब्यूरो प्रमुख

डोंगरगढ़। देश से लेकर छत्तीसगढ़ तक कांग्रेस में अंतर्कलह की खबरें आम हो चुकी हैं, लेकिन इस बार मामला डोंगरगढ़ का है, जहां संगठन में नियुक्तियों के बाद इस्तीफों की झड़ी लग गई। शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा हाल ही में जारी की गई पदाधिकारियों की सूची अब पार्टी के लिए नई मुसीबत बनती दिख रही है।


जानकारी के मुताबिक, करीब 30 पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद आधे से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा सार्वजनिक कर दिया। नियुक्ति के तुरंत बाद शुरू हुई इस इस्तीफे की बौछार ने कांग्रेस संगठन की अंदरूनी स्थिति को उजागर कर दिया है।


कुछ पदाधिकारियों ने इस्तीफे के पीछे निजी कारण बताए हैं, जबकि कई नेताओं ने खुलकर संगठन के भीतर चल रही गुटबाजी और खींचतान को जिम्मेदार ठहराया है। राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा तेज हो गई है कि जिस पार्टी के पास क्षेत्र में विधायक की ताकत हो, उसी पार्टी के कार्यकर्ताओं का इस तरह खुलकर विरोध करना संगठनात्मक कमजोरी को दर्शाता है।


सबसे खास बात यह है कि इतने बड़े घटनाक्रम के बावजूद जिला कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इससे यह माना जा रहा है कि पार्टी फिलहाल मामले को शांत करने की कोशिश में जुटी हुई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *