जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच राज्य शासन ने एक अहम निर्णय लेते हुए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि इस महत्वपूर्ण कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण फिलहाल नहीं किया जाएगा।
यह फैसला जनगणना कार्य को व्यवस्थित और निर्बाध तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से लिया गया है।
GAD द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, 25 जून 2025 के बाद से स्थानांतरण पर पहले ही पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जा चुका है।

केवल अत्यंत आवश्यक और विशेष परिस्थितियों में ही स्थानांतरण की अनुमति दी जाएगी, वह भी संबंधित विभागों के समन्वय और मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद ही संभव होगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8231030
Total views : 8277211