छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 25 वर्षीय युवक कोमल वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाठागांव की है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहता था।
24 अप्रैल की रात उसके पिता और छोटा भाई छत पर सो रहे थे, जबकि उसकी मां एक शादी समारोह में गई हुई थी। इसी दौरान युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। अगले दिन सुबह 25 अप्रैल को परिवार को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। नोट में युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड देवकी साहू पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उसने लिखा कि वह पिछले 5 साल से रिश्ते में था, लेकिन युवती अन्य लड़कों से भी संपर्क में थी। समझाने के बावजूद स्थिति नहीं बदली, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच लव एंगल के आधार पर की जा रही है। युवक एयरपोर्ट में काम करता था और मूल रूप से बलौदा बाजार जिले के सुहेला थाना क्षेत्र के खपराडीह गांव का रहने वाला था।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8184958
Total views : 8218008