रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रायपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की प्रस्तावित नई कार्यकारिणी को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अधिकृत पत्र जारी कर सूची को अनुमोदित किया गया है।
Loading Viewer...
जारी पत्र के अनुसार, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर शहर के अध्यक्ष द्वारा भेजी गई कार्यकारिणी सूची पर प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार सहमति प्रदान की गई है। पत्र में यह भी कहा गया है कि नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी संगठन के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी निभाते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8243769
Total views : 8292831