शक्ति। छपोरा–शक्ति मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही और लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर आज शक्ति युवा कांग्रेस ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के खिलाफ आवाज उठाई।
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है और अधिकारी मौन साधे बैठे हैं।

इसी मुद्दे को लेकर आज युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रताप चंद्रा, भुरू अग्रवाल, राशिद खान सहित अन्य सहयोगी कार्यकर्ता शामिल रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8184340
Total views : 8217182