तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनारपट्टी इलाके में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य घायल हुए हैं। यह घटना ऐसे समय हुई है जब कुछ दिन पहले ही इसी जिले में एक और फैक्ट्री में धमाका हुआ था।
धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री के कई हिस्से पूरी तरह तबाह हो गए। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और अब तक कई शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अंदर फंसे लोगों को निकालने का अभियान जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

फैक्ट्री में विस्फोट उस समय हुआ जब कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक हुए धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैल गई और कई लोग अंदर ही फंस गए। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और बचाव अभियान चलाया।
फायर और रेस्क्यू विभाग के अनुसार, अब तक कई शव बरामद किए जा चुके हैं और बाकी लोगों को खोजने का काम जारी है। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है कि विस्फोट कैसे हुआ।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8199764
Total views : 8237584