मध्य प्रदेश बोर्ड के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) कल यानी 15 अप्रैल 2026 को कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करने जा रहा है। आधिकारिक रिलीज के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा सुबह 11 बजे की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने निवास (समतत्व भवन) से एक बटन दबाकर प्रदेश के होनहारों का परिणाम जारी करेंगे। छात्र बोर्ड की वेबसाइट के अलावा मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर के जरिए भी अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र अब अपना परिणाम देखने के लिए तैयार हो जाएं। बोर्ड ने रिजल्ट चेक करने के लिए कई आसान विकल्प दिए हैं ताकि वेबसाइट पर लोड होने पर छात्रों को परेशानी न हो।
वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
जैसे ही सुबह 11 बजे लिंक एक्टिव होगा, आप इन 5 स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
– सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– होमपेज पर ‘MP HSSC (12th) or HSC (10th) Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें
।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8198632
Total views : 8236193