दुर्गापुर में अमित शाह के रोड शो के समाप्त होते ही पूरे इलाके में तनाव फैल गया। बांकुड़ा मोड़ इलाके में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी से शुरू होकर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। स्थिति तेजी से बिगड़ गई और दोनों पक्षों के कम से कम दो कार्यकर्ता घायल हो गए।
घायलों को रक्तरंजित अवस्था में दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पहुंचे दुर्गापुर पश्चिम के बीजेपी उम्मीदवार लक्ष्मण चंद्र घोड़ुई और टीएमसी उम्मीदवार कवि दत्ता।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8243477
Total views : 8292481